Sunday 26 July 2020

भईया कोरोना

भईया कोरोना



का..... हो..oooo....छोटे, का बात है मुँह लटका के काहे बैठे हो?

कुछ नही flu भैया बस ऐसे ही मन उदास है आज।

अरे वही तो पूछ रहे है क्या बात हो गई आज।

फ्लू भैया हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुँच रही है। हमारी इज़्ज़त तो जैसे रही ही नही।

अरे ऐसा काहे बोल रहे हो बे,पूरी दुनिया तुम्हारे सम्मान में lockdown किये रही,तुम्हारे सम्मान की खातिर लोग घरों में बंद हो गए और तुम कह रहे हो तुम्हारी इज़्ज़त नही रही। इज़्ज़त तो हमारी नही रही,...आजकल होते हम है....लोग टेस्ट तुम्हारा लगवा रहे है।

अरे भैया ऐसा है जब हम अपने देश से रवाना हुए थे तो हमाये महताई बाप बहुत विश्वास दिखाए चीनी दही मुँह में घोल घोल के पिलाये रहे, हमे बहुत सम्मान दिए।हम भी आत्मविश्वास  से सराबोर कुछ कर दिखाने निकल पड़े और करे भी,लगभग हर देश मे कांड किये जहां गए वहां हमारे सम्मान में lockdown लग जाता रहा। देश विदेश घूमते हुए हम यहा भारत आगये।मगर यहां का कुछ समझ नही पाये।

काहे यहां भी तो तुम पूजे गए यहां भी lockdown लगाया गया तुम्हारे सम्मान में।

हाँ जब हम आये रहे तब दुइ महीना बड़ा इज़्ज़त दिए भारत के लोग अब पता नही क्या हो गया। हमारी तो जैसे कोई फिक्र ही नही,हमको तो धुँए में उड़ाते हुए सब अपनी मस्ती में मगन है। ना मास्क, ना दूरी,और हाथ धोना तो जैसे भूल ही गए है।कोई इन्हें बताओ अभी हम कही गए नही है यही है,डरो हमसे।।

देखो छोटे ये भारत है,यहां तो सगे रिश्तेदार 2 दिन ज्यादा मेहमानी करे तो उनकी बेज्जती करना शुरू कर देते है,फिर तुम तो विदेशी मेहमान,वो भी दुश्मन देश से।

अब मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया टाइप कुछ होते तो तुमको सालो साल पालते भी और अपने से खत्म भी नही होने देते,समझे।।

"अतिथि देवो भव:" के चलते दो महीने बहुत सम्मान दिए तुमको अब निकल लो....अब इन लोगो को फर्क नही पड़ने वाला,छोटे तुमसे ज्यादा खतरनाक वायरस भी है इनके जीवन मे....

हमसे खतरनाक कौन है।

भूख छोटे भूख......इस भूख के आगे हम तुम कुछ नही...इसको मारने के लिए ये लोग किसी से नही डरते,और अगर इस भूख से कोई मर जाए तो सरकार तक डर जाती है।

तो अब मैं क्या करूँ???

तुम... 


छोड़के अब ये रोना धोना
निकल लो तुम भइया कोरोना....

समाप्त।।

🙏🙏✍️गौरव

इस कहानी को you tube पर भी देख सकते है।

https://youtu.be/ck5VDxYQtVs

🙏🙏

No comments:

Post a Comment