रविवार, 26 जुलाई 2020

तेरी भी हो,मेरी भी हो,ऐसी असरदार कहानी

तेरी भी हो,मेरी भी हो,ऐसी असरदार कहानी


दर्ज हो इतिहास में जो, छोड़े अमिट निशानी
हर दौर में सुनी जाए,ऐसी हो तेरी - मेरी कहानी,
बने मिसाल जहाँ में, जोश से भर दे जवानी,
वतन गुनगुनाएं ऐसी हो तेरी - मेरी कहानी,
तेरी भी हो, मेरी भी हो, ऐसी असरदार कहानी....

हो भगत सिंह सा जोश, हो आज़ाद की झलक,
कुर्बा हुआ जो देश पे, हर उस खून की महक,
लफ़्ज़ों के अंगार से, दिलों में आग लगा दे,
ठंडा पड़ा हर कतरा कतरा, ख़ून ख़ौला दे,
सरहद पे लड़े सैनिक की, शहादत की निशानी,
तेरी भी हो, मेरी भी हो ऐसी असरदार कहानी....

बेटियां जो देश की, उन्हें भी याद दिला दे,
रस वीरता का घोलकर उनको भी पिला दे,
सुभाष की फौज में उन्हें,शामिल जो करा दे
रणबाकुरीं बने वो फिर ,दुश्मन के छक्के छुड़ा दें
लड़ जाए वो वतन के लिए, बनके झांसी की रानी
तेरी भी हो, मेरी भी हो, ऐसी असरदार कहानी....

कर अनुशरण शहीदों का, जीवन संवार लें,
मिट जाए देश पर, और ये कर्ज़ उतार लें,
देश के गद्दार पर, विनती नहीं ये वार हो,
जो देश के लिए नही,वो सरहदों के पार हो,
मरकर भी हो अमर,ऐसी तलवार कहानी,
तेरी भी हो, मेरी भी हो, ऐसी असरदार कहानी….
तेरी भी हो, मेरी भी हो, ऐसी असरदार कहानी….🙏🙏

✍️गौरव
भोपाल मध्यप्रदेश
9424557556



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें