Sunday 26 July 2020

समय

समय

समय बड़ा बलवान है भैया,हर घड़ी सिखाता रहता है।
इंसान की औकात है क्या,ये उसको दिखाता रहता है।।

चलता अपनी चाल से भैया,पल पल गुजरता रहता है।
अच्छा हो या बुरा समय,हमेशा नही ठहरता है।।

समझ लिया जो मूल्य समय का,सफलता वही पाता है।
बुरे समय मे भी अक्सर,मौके नए बनाता है।।

गुज़र जाएगा बीस बीस भी,बीस इक्कीस आ जायेगा।
समय रहते जो ना चेते, तो फिर से समय चेतायगा।।

राजा को भी रंक बना दे,रंक को राजा बनाया है।
समय बड़ा बलवान है भैया,समय की अद्भुत माया है।।

🙏🙏🙏

✍️गौरव
भोपाल मध्यप्रदेश



No comments:

Post a Comment