Sunday, 26 July 2020

पड़ोस वाली लव स्टोरी

पड़ोस वाली लव स्टोरी



पड़ोस वाली के चक्कर मे,लुटिया अपनी डुबाये।
हर गली मोहल्ले में,नर ऐसा मिल जाये।।

मोहल्ले की महिलाओं का,hot topic बन जाये।
पड़ोस वाली लव स्टोरी,की गॉसिप सबको भाये।।

होती विशेष कहानी ये,जो पूरी ना हो पाये।
प्रेमी जोड़ा पास में रहता,फिर भी ना मिल पाये।।

ताकाताकी छत पे होती,जब लैला कपड़े सुखाए।
मजनू धूप में बैठा बैठा,कोयला सा पड़ जाए।।

माँ बाप को कभी जो,इनका पता चल जाये।
लैला मजनू को पकड़के,भैया बहिन बनाये।।

लैला की शादी हो या,शहर कोई छोड़ जाये।
पड़ोस वाली लव स्टोरी, वही खत्म हो जाये।।

कहत गौरव सुनो पड़ोसी,मकान ऐसो बनाये।
अंदर बैठे बैठे सब,बाहर को दिख जाये।।

🙏🙏🙏 ✍️गौरव

भोपाल मध्यप्रदेश

No comments:

Post a Comment