Sunday 26 July 2020

तमन्ना- हाइकु

तमन्ना- हाइकु


बहने दे तू
1) मेंरी आँख से तेरे 
इन आँसू को

    रहने दे तू
2) मेरे सीने में तेरे
     इस दर्द को

कहने दे तू
3) जो कहना है तुझे
इस दिल को

     जुड़ने दे तू
4) तेरी सांस से मेरी 
     इस सांस को

चाहने दे तू
5) तन से परे तेरी 
पाक रूह को

     टूटने दे तू
6) तेरी याद में इस 
     प्रेमी दिल को

सहने दे तू
7) तुझसे दूरियोँ के 
इस ग़म को

     भूलने दे तू
8) मुझे तेरी चाह में 
      मेरी जात को

जीने दे मुझे
9) ज़िन्दगी में मिले ये
तेरे साथ को

🙏प्रथम प्रयास, त्रुटि के लिए क्षमा 🙏

✍️गौरव

भोपाल मध्यप्रदेश

No comments:

Post a Comment