मंगलवार, 5 मई 2020

तेरी याद



नींद अब आंखों मे नही आती,
दिल से तेरी याद अब नही जाती
कितना बैचैन कर दिया तुमने
बिन तेरे सांस भी ना ली जाती...
लौट आओगे तुम मुझे है यकीं
तन्हा ज़िन्दगी ना गुजारी जाती
नींद अब आंखों मे नही आती,
दिल से तेरी याद अब नही जाती....
बनके खुशबु हवा में बिखरे हो
हर घड़ी साथ मेरे रहते हो
भूल जाऊं तुम्हे ये मुमकिन नही
अपनी परछाई ना छोड़ी जाती
नींद अब आंखों मे नही आती,
                दिल से तेरी याद अब नही जाती...✍️©️गौरव

मेरी तरह सोच तो कभी



जैसे मै सोचता हूँ, तू भी मुझे सोच तो कभी
जैसे मै करता हुँ तू भी प्यार कर तो कभी
मै तेरी चाहत को दिल मे बसाए बैठा हुँ
तू भी दिल से मुझे याद कर तो कभी
मेर्री मासूम सी मोहब्बत को सहारा दे दे
इस दिल को धड़कने का इशारा दे दे
तूफ़ां में फंसी कश्ती डूब ना जाये कहीं
तू बनके साहिल इसे किनारा दे दे
मेरी नज़रों की तरह इंतज़ार कर तो कभी
जैसे मैं करता हूँ तू भी प्यार कर तो कभी
मैं तेरी बातों को दिल से लगाएं बैठा हूँ
तू भी दिल से मुझे याद कर तो कभी
है तेरी कोई मजबूरी तो बता दे मुझे
है शर्त कोई प्यार में तो बता दे मुझे
हुई मुझसे जो खता तो सज़ा दे मुझे
पर यूँ ना हो कि दिल से ही हटा दे मुझे
मेरे पतझड़ से जीवन मे बहार कर तो कभी
जैसे मै करता हूँ तू भी प्यार कर तो कभी
मैं तेरे ख़्वाबों की लत लगाए बैठा हुँ
तू भी दिल से मुझे याद कर तो कभी...✍️©️गौरव

Parody of Dheere Dheere se... From Ashiqui

Parody of Dheere Dheere se... From Ashiqui

धीरे धीरे से मेरी ज़िंदगी से जाना
धीरे धीरे से दिल को रुलाना
मुझसे प्यार नही था फिर क्यूँ जानेजाना
मुझसे मिलकर मुझको था रिझाना
धीरे धीरे से मेरी ज़िंदगी से जाना
धीरे धीरे से दिल को रुलाना
मुझसे प्यार नही था फिर क्यूँ जानेजाना
मुझसे मिलकर मुझको था रिझाना
जबसे तूने छोड़ा मुझको कहीं आराम नही
ऐसा लगता है के जिस्म तो है पर जान नहीं
मेरा ये हाल तुम्हारे कारण है साजन
मेरी आंखों को बहने के सिवा कोई काम नही
अब नही है मेरे जीने का ठिकाना
धीरे धीरे से दिल को रुलाना
धीरे धीरे से मेरी ज़िंदगी से जाना
धीरे धीरे से दिल को रुलाना
पहले भी अक्सर मै था जागा रातों में
तेरे प्यार में तेरी मीठी मीठी बातों में
तूने मुझे बेशक हद से ज्यादा तड़पाया
इतना करके भी मुझपे ना तुझको प्यार आया
हो गया क्यूँ तू मुझसे बेगाना
धीरे धीरे से दिल को रुलाना
मुझसे प्यार नही था फिर क्यूँ जानेजाना
मुझसे मिलकर मुझको था रिझाना
धीरे धीरे से मेरी ज़िंदगी से जाना
धीरे धीरे से दिल को रुलाना..✍️©️गौरव



रविवार, 3 मई 2020

धडकता दिल


मेरे सीने में धड़कता ये दिल
तेरा तो नही है ?
मेरी आँखों पे चढ़ा पर्दा तेरा
चेहरा तो नही है ?
मुश्किल है बड़ा इश्क़ ये
आसां तो नही है,
कितना भी करो आपको पता
चलता ही नही है।।
मेरे सीने में धड़कता ये दिल
तेरा तो नही है ?
बाखुदा तुझसे मेरा,रिश्ता है,जन्मों का
तेरा रिश्ता भी यकीनन किसी 
और से नही है।
मेरे सीने में धड़कता ये दिल
तेरा तो नही है ?
        मेरे ख्वाबों में बदस्तूर चले आते हो
मैने पलको को उठाकर तुम्हें
रोका भी नही है।
मेरे सीने में धड़कता ये दिल
तेरा तो नही है ?
मेरी आँखों पे चढ़ा पर्दा तेरा
चेहरा तो नही है? ✍️©️गौरव

शनिवार, 2 मई 2020

आयुष चिकित्सक



हम वो है जो मौत को चेक करते है
मौत है या नही ये कन्फर्म करते है
हमे नही मिलती है सुरक्षा फिर भी
हम क्वारेन्टीन सुरक्षित करते है
चारो ओर है डयूटी हमारी
हम डयूटी पूरी करते है
रातें कटती दौड़ते भागते
दिन में औषधि वितरित करते है
पर जब लोग हम पर थूकते है 
मारने को दौड़ते है
तब अंदर ही अंदर 
हम भी बहुत डरते है
फिर भी दोबारा उनके बीच
जाकर काम करते है
सरकार वज़ीर बचाकर बैठी
हाथी घोड़े मरते है,
कोरोना की जंग जबरदस्त
हम आयुष वाले लड़ते है
कोरोना की जंग जबरदस्त
हम आयुष वाले लड़ते है.....
:- गौरव

मेरी तमन्ना



बहने दे
मेंरी आंख से तेरे आँसुओ को
रहने दे
मेरे सीने में तेरे दर्द को
कहने दे
जो कहना है इस दिल को
जुड़ने दे
तेरी सांस से मेरी सांस को
चाहने दे
जिस्म से परे तेरी रूह को
टूटने दे
तेरी याद में इस दिल को
सहने दे
तुझसे दूरियोँ के ग़म को
पूछने दे
क्या मोहब्बत है तुमको ?
सोचने दे
हर वक्त तेरी बातों को
चूमने दे
ख्यालों में तेरे लबों को
भूलने दे
तेरी चाह में अपने आप को
जीने दे
ज़िन्दगी में मिले तेरे साथ को..✍️©️गौरव


ज़िन्दगी चल रही है।

[INTRO]  
यूँ तो ज़िंदा हूँ, साँसें भी चल रही हैं  
धड़कनें धीमी सही, पर चल रही हैं  

[INSTRUMENTAL BREAK]  

[VERSE 1]  
यूँ तो ज़िंदा हूँ, साँसें भी चल रही हैं  
धड़कनें धीमी सही, पर चल रही हैं  
तुम गए हो जबसे रूठकर  
शाम तन्हाई में ढल रही है  
मैं थम-सा गया हूँ  
बस ज़िन्दगी चल रही है  
मैं थम-सा गया हूँ  
बस ज़िन्दगी चल रही है  
ज़िन्दगी चल रही है  

[INSTRUMENTAL BREAK]  

[VERSE 2]  
अब ना किस्मत पे भरोसा है  
ना उम्मीद का सहारा है  
चंद घड़ियाँ चुराई थीं मैंने  
वक्त ने इस कदर मारा है 

अब ना किस्मत पे भरोसा है  
ना उम्मीद का सहारा है  
चंद घड़ियाँ चुराई थीं मैंने  
वक्त ने इस कदर मारा है  

ना गम का साथ है  
ना खुशी मिल रही है  
ना गम का साथ है  
ना खुशी मिल रही है  
मैं थम-सा गया हूँ  
बस ज़िन्दगी चल रही है  
मैं थम-सा गया हूँ  
बस ज़िन्दगी चल रही है  
ज़िन्दगी चल रही है  

[INSTRUMENTAL BREAK]  

[BRIDGE]  
मैं जीना चाहता हूँ  
जीने के लिए तुम ज़रूरी हो  
हर पल सोचता हूँ  
कैसे दिल की हसरत पूरी हो  
तुम्हारा साथ पाने की  
नहीं कोई राह दिख रही है
फिर भी नज़रें मेरी
तेरा intzaar कर रही है
मैं थम-सा गया हूँ  
बस ज़िन्दगी चल रही है  

[OUTRO]  
मैं थम-सा गया हूँ  
बस ज़िन्दगी चल रही है  
मैं थम-सा गया हूँ  
बस ज़िन्दगी चल रही है  
ज़िन्दगी चल रही है  
ज़िन्दगी चल रही है  

[MUSIC FADE OUT]