सेवा में रहा समर्पण और त्याग आपका,
कृतज्ञ रहेगा सदा विभाग आपका।
हम अनुचर हैं आपके, पदचिन्ह चलेंगे,
विश्वास है मिलता रहेगा साथ आपका।।
अनमोल है खज़ाना अनुभव का आपका,
साझा किया ये ज्ञान, है उपकार आपका।
हो आम या हो ख़ास सबसे मर्यादित रहे,
है अनुसरण योग्य ये व्यवहार आपका।।
शुभकामनाएं और धन्यवाद आपका,
अब स्वस्थ रहें, मस्त रहे संसार आपका।
विदाई की इस बेला में मन हो रहा उदास,
हृदय में रहेगा सदा निवास आपका...।। ✍️गौरव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें